Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने दिखाई सख्ती तो आखिरकार वर्षों बाद खुल ही गया आईएसबीटी...

डीएम ने दिखाई सख्ती तो आखिरकार वर्षों बाद खुल ही गया आईएसबीटी का निकासी गेट

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई है। आईएसबीटी का लंबे समय से बंद पड़ा निकासी गेट पुनः खोल दिया गया है तथा गेट पर बने अवैध व अस्थायी निर्माण को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया है। वर्षों से गेट बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में निकासी गेट खोलने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ताई से आईएसबीटी का निकासी गेट खोल दिया गया है, जिससे अब यातायात संचालन में सुधार आया है।
इस निकासी गेट पर अस्थायी निर्माण एवं चुंगी स्थापित थी, जिसके कारण बसों की आवाजाही बाधित हो रही थी। प्रशासन द्वारा उक्त संरचनाओं को शिफ्ट करते हुए अस्थायी निर्माण को हटाया गया है। वर्तमान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें इसी निकासी गेट से सुचारु रूप से बाहर निकल रही हैं, जिससे आईएसबीटी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात दबाव में कमी आई है।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान आईएसबीटी पर यातायात में बाधक बने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के खाली पड़े पुराने कार्यालय भवन को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में उक्त भवन को ध्वस्त कर दिया गया है। आईएसबीटी में दिल्ली यूपी के लिए अलग निकासी गेट खुलने से यातायात संचालन में सुधार हुआ है।
इसके अतिरिक्त आईएसबीटी पर फ्लाईओवर के नीचे अव्यवस्थित कट को बंद करते हुए सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित कट बनाए जाने तथा कलर पार्किंग के निर्माण के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही आईएसबीटी सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर टाइल्स बिछाकर पार्किंग निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है, जिससे अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगेगी और यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments