Latest news
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाएः सीएम मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपन... पंचायती राज उपनल कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी

[t4b-ticker]

Monday, September 14, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम बने निक्षय मित्र, टीबी मरीज को गोद लेकर संभाला पोषण का...

डीएम बने निक्षय मित्र, टीबी मरीज को गोद लेकर संभाला पोषण का जिम्मा

देहरादूनः जिलाधिकारी सविन बंसल ने निक्षय मित्र बनकर टीबी से ग्रसित देहरादून टर्नर रोड निवासी महिला को गोद लिया और उसके इलाज और पोषण की पूरी जिम्मेदारी ली। इसके तहत जिलाधिकारी ने शनिवार को महिला को पोषण किट प्रदान की। टीबी उन्मूलन के लिए उपचार से ठीक होने तक आगामी 06 माह तक महिला को मुफ्त इलाज और पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। टीबी का इलाज संभव है। यदि सही समय पर उपचार और दवाओं का सेवन किया जाए और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए तो क्षय रोगी स्वस्थ हो जाते है। जिलाधिकारी ने कहा कि निक्षय पोषण योजना के तहत सरकार की ओर से टीबी मरीजों को पोषण हेतु 01 हजार प्रतिमाह की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments