Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएवी कॉलेज में लगेगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, हुआ भूमि पूजन

डीएवी कॉलेज में लगेगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, हुआ भूमि पूजन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून परिसर में 30 लाख रुपये की लागत के 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस ध्वज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव देश के स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक कार्यक्रम के दौरान डी.ए.वी. कॉलेज परिसर में 100 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की घोषणा की थी। उसी घोषणा को पूरा करते हुए आज भूमि पूजन संपन्न कराया गया। मंत्री जोशी ने कॉलेज प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और छात्रों में राष्ट्रसेवा की भावना को और प्रबल करेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण भी किया।
इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार, प्रबंधन सचिव मानवेंद्र स्वरूप, डॉ.विनीत विश्नोई, छात्र संघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, महासचिव करन नेगी, पार्षद योगेश, डॉ बबीता सहोत्रा सहित कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments