Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डढाई घंटे देहरादून में रुकेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

ढाई घंटे देहरादून में रुकेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

देहरादून। उत्तराखंड स्थापना दिवस रविवार को है। प्रदेश भर में स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम एफआरआई में होगा। उत्तराखंड स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे। पीएम मोदी देहरादून में ढाई घंटे रुकेंगे पीएम। उत्तराखंड स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर पुलिश प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पीएम मोदी सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचेंगे। इसके बाद वे रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कल पीएम मोदी 8000 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए दून पुलिस ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हैं। इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत एफआरआई के 500 मीटर के दायरे को जीरो जोन घोषित किया गया है। सामान्य वाहन उस दायरे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। लिहाजा, सड़क पर निकलने से पहले रूट प्लान अवश्य देख लें।
दून पुलिस के ट्रैफिक प्लान के अनुसार ट्रैफिक प्लान 9 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन शहर के आंतरिक और बाहरी मार्गों पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। रूट डायवर्जन प्लान शाम 4 बजे तक ही लागू रहेगा। कार्यक्रम में शामिल होंगे दिग्गज; उत्तराखंड स्थापना दिवस मुख्य कार्यक्रम में सभी पूर्व मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, बुद्धिजीवी वर्ग और अन्य फील्ड से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments