Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखण्डतुष्टिकरण की खातिर कांग्रेस का एजुकेशन सिटी का विरोध दुर्भाग्यपूर्णः भट्ट

तुष्टिकरण की खातिर कांग्रेस का एजुकेशन सिटी का विरोध दुर्भाग्यपूर्णः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश मे लैंड जिहाद के लिए सरकार की निर्णायक कार्यवाही को सराहनीय और देव भूमि की डेमोग्राफी को बदलने की मंशा पर कड़ा प्रहार बताते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तरह इन फैसलों का विरोध कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। डाकपत्थर में प्रस्तावित एजुकेशन सिटी को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लैंड जिहादियों के लिए कांग्रेस एजुकेशन सिटी का विरोध कर रही है और यह उसकी सोच को प्रदर्षित करती है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पैरोकारों को आधुनिक शिक्षा रास नहीं आ रही है। राज्य के विकास से अधिक चिंता उन्हे लैंड जिहादियों की है।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि डाकपत्थर में जिस जमीन पर उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड एजुकेशन सिटी विकसित करने जा रहा है, उसे लेकर कांग्रेस परेशान और चिंतित है। एजुकेशन सिटी के बावजूद वहां भविष्य की जल विद्युत परियोजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। इस जमीन को धामी सरकार ने एक अभियान चला कर लैंड जिहादियों से खाली कराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न जल विद्युत परियोजनाओं की चिंता है, न ही राज्य के नौनिहालों के भविष्य से कोई सरोकार है। कांग्रेस की प्राथमिकता में सिर्फ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और लैंड जिहादियों के हित सुरक्षित करना है।
भट्ट ने कहा कि एजुकेशन सिटी बनने से उत्तराखंड देश में शिक्षा के क्षेत्र मे और उन्नति की ओर होगा। इससे न सिर्फ डाकपत्थर क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि पूरे उत्तराखंड को एजुकेशन हब के रूप में पहचान मिलेगी। भाजपा सरकार देश को आगे बढ़ाने को शिक्षित युवा तैयार कर रही है। दूसरी ओर हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस की प्राथमिकता में सिर्फ मुस्लिम यूनिवसिर्टी और लैंड जिहादी हैं। यही वजह है, जो जहां भी लैंड जिहादियों के खिलाफ धामी सरकार कार्रवाई करती है, कांग्रेस अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के लिए सुरक्षा कवच बन जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद नही चाहती कि अल्पसंख्यक वर्ग शिक्षित हो। कांग्रेस ने हमेशा उस वर्ग को अशिक्षित रखने का प्रयास किया और यही वजह है कि जहां भी उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा की बात आती है, तो कांग्रेस किसी न किसी रूप में विरोध शुरू कर देती है। भट्ट ने कहा कि धौलास प्रकरण मे भी कांग्रेस का विरोध सबने देखा है और उसकी मंशा आखिरकार अपने गुनाह पर पर्दा ढकने के रूप मे सामने आ ही गया। अपनी खो चुकी सियासी जमीन को बचाने के लिए वह हर हथकंडा अपना रही है। नतीजा यह है कि लैंड जिहादियों से हाथ मिलाने से भी कांग्रेस को परहेज नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments