Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डतुष्टिकरण के फार्मूले को आगे बढ़ा रहे हैं कांग्रेस अध्यक्षः चौहान

तुष्टिकरण के फार्मूले को आगे बढ़ा रहे हैं कांग्रेस अध्यक्षः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष हरिद्वार कुंभ मे हर की पैड़ी पर गैर हिंदुओं के रोक के मुद्दे को हवा देकर कांग्रेस के तुष्टिकरण के फार्मूले को आगे बढ़ा रहे है और यह घातक कदम है।
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का धार्मिक मामले मे हस्तक्षेप संबंधी कथन पूरी तरह से हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रोक के बोर्ड लगाने वालों की जवाबदेही और जिम्मेदारी के बारे मे भाजपा से सवाल पूरी तरह से अतार्किक और अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज तक कांग्रेस के ही मंच से मुस्लिम यूनिवर्सिटी की आवाज पर
जिम्मेदारी नही ले पायी और इसके लिए भी भाजपा को जिम्मेदार ठहराती रही है। जिन्होंने बयान दिया वह कांग्रेस का पदाधिकारी था और जिसके हवाले से कहा गया वह जिम्मेदार पूर्व सीएम थे। लेकिन कांग्रेस इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार मानती रही है।
चौहान ने कहा कि भाजपा सनातन संस्कृति के सरंक्षण के लिए किसी भ्रम मे नही है और उसकी सोच स्पष्ट है। वोट बैंक की खातिर वह तुष्टिकरण से समझौता नही कर सकती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी अथवा जुमे की नमाज जैसे मुद्दे कांग्रेस से ही बाहर आये और जनता ने उसका प्रतिकार कर कांग्रेस को सबक सिखाया। अब कांग्रेस भी वोट बैंक की खातिर उसी राह पर चलती प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने बहुसंख्यकों के हितों पर कुठाराघात कर तुष्टिकरण करने वाले कांग्रेस नेताओं को तमाम तरह से पाश्चाताप करने के बाद भी माफ नही किया है।
उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि कांग्रेस बोर्ड पर लगे संदेश के बारे मे जनता से पूछे तो उसे सही जवाब मिलेगा। कांग्रेस प्रदेश मे लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद को लेकर कार्यवाही पर भाजपा को घेरती रही है और अपना अल्पसंख्यक प्रेम जताती रही है। भाजपा ऐसी कोशिश का पुरजोर विरोध करेगी और सनातन के सरंक्षण की दिशा मे लगातार आगे बढ़ेगी। धर्म की आड़ लेकर सनातन का विरोध और तुष्टिकरण को जनता माफ नही करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments