Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डतेज रफ्तार मैक्स ने खड़ी कार पर मारी टक्कर, एक व्यक्ति की...

तेज रफ्तार मैक्स ने खड़ी कार पर मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग घायल

चंपावत। टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर एक तेज रफ्तार मैक्स ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायलों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।ं पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक देर रात टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर गेंडाखाली के समीप टनकपुर से आ रही एक मैक्स जीप ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के पीछे खड़े पांच युवक घायल हो गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में मैक्स जीप चालक भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार हादसे में निर्मल सिंह (25 वर्षीय) पुत्र शिवराज सिंह, निवासी कार्की फार्म टनकपुर की दर्दनाक मौत हो गयी।
वहीं हादसे में योगेश सिंह (24 वर्षीय) पुत्र स्व. कल्याण सिंह, पवन सिंह कनवाल (25 वर्षीय) पुत्र विशन सिंह, निवासी गेंडाखाली, महेश बोहरा (24 वर्षीय) पुत्र राजेंद्र बोहरा निवासी टनकपुर, मोहित कनवाल (28 वर्षीय) पुत्र हीरा सिंह निवासी गेंडाखाली और मैक्स चालक राकेश बोहरा (35 वर्षीय) पुत्र रतन सिंह निवासी उचैलीगोठ टनकपुर घायल हो गए। जिनमें से दो गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उपजिला चिकित्सालय टनकपुर के चिकित्सक डॉ. नौनिहाल ने बताया कि बीती रात घायलों को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों को छुट्टी दे दी गई। मैक्स चालक का उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments