Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डदिल्ली बम ब्लास्ट के बाद धार्मिक स्थलों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद धार्मिक स्थलों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

अल्मोड़ा। दिल्ली में बम ब्लास्ट के बाद जागेश्वर धाम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा जांच में मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की कमी और प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त पाई गई। अग्निशमन यंत्रों का अभाव भी दिखा। एसएसपी ने डीएफएमडी लगाने के निर्देश दिए हैं। चितई मंदिर में भी सुरक्षा खामियां मिलीं। प्रशासन ने दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, सीओ, खुफिया विभाग तथा अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीम ने जागेश्वर धाम पहुंचकर सुरक्षा का विस्तृत ऑडिट किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कई गंभीर कमियां सामने आईं। जांच टीम ने पाया कि जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत केवल मुख्य मंदिर परिसर में ही सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं। मंदिर परिसर के बाहर, बाजार क्षेत्र और रामलीला मंच के पास कैमरों की कोई व्यवस्था नहीं है। मुख्य प्रवेश द्वार पर भी सीमित सुरक्षा है और सड़क मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों को ट्रेस करने की कोई व्यवस्था नहीं मिल सकी। धाम परिसर में अग्निशमन यंत्रों का अभाव तथा वॉच टावर न होना भी सुरक्षा जोखिमों को बढ़ाने वाला कारक पाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments