Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदून की एलिवेटेड रोड के खिलाफ जागरूकता पदयात्रा का पहला चरण हुआ...

दून की एलिवेटेड रोड के खिलाफ जागरूकता पदयात्रा का पहला चरण हुआ समाप्त

देहरादून। रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड के खिलाफ जन जागरूकता पदयात्रा का पहला चरण आज समाप्त हो गया। यह पदयात्रा उत्तराखंड इंसानियत मंच और उत्तराखंड महिला मंच की ओर से आयोजित की गई। पदयात्रा के दूसरे चरण में बिंदाल नदी की बस्तियों में अभियान चलाया जाएगा।
तीसरे दिन की पदयात्रा रायपुर रोड से शुरू हुई। चूना भट्टा, अपर अधोईवाला, नदी रिस्पना बस्ती वार्ड 14 होकर पदयात्री नालापानी रोड पहुंचे। नालापानी बस्ती से वापस नदी के दूसरी तरफ रिस्पना ओल्ड डालनवाला और उससे लगती बस्तियों से होकर तीसरे दिन की पदयात्रा रायपुर रोड पर समाप्त हुई। इससे पहले दूसरे दिन की पदयात्रा संजय कालोनी से शुरू होकर भगत सिंह कालोनी, सूरज बस्ती, नई बस्ती चंदर रोड, एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला और नेमी रोड लास्ट की बस्तियों से होकर गुजरी।
इस दौरान कई जगहों पर नुक्कड़ सभाएं भी गई। इस सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड से लाखों लोग तो बेघर होंगे ही, देहरादून शहर के सामने भी पर्यावरणीय संकट पैदा हो जाएगा। इस परियोजना के निर्माण में कई साल लगेंगे, तब तक पूरे देहरादून में धूल उड़ेगी और लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार बनेंगे। उसके बाद एलिवेटेड रोड पर दो गाड़ियां दौड़ेंगी उनसे देहरादून को ट्रैफिक जाम से तो राहत नहीं मिलेगी, लेकिन इस शहर को जहरीला धुआं खूब मिलेगा। नदियों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाएगा।
इन नुक्कड़ सभाओं में लोगों से अपील की गई कि वे एलिवेटेड रोड के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करें, यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार कभी भी बुलडोजर से बस्तियों को ढहा देगी। नुक्कड़ सभाओं को मुख्य रूप से विमला कोली, मनीष केडियाल, डॉ. रवि चोपड़ा, कमला पंत, हरिओम पाली, नन्द नन्दन पांडेय, त्रिलोचन भट्ट आदि ने संबोधित किया। बस्तियों के लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखी। पदयात्रा में बिजेन्द्र चौहान, इशहाक मोहम्मद, राहुल चौहान, सुरेन्द्र कुमार, गिरीश कुमार, अशोक कुमार, मोनू, राजेन्द्र सिंह, महेन्दर सिंह और उत्तराखंड महिला मंच और उत्तराखंड इंसानियत मंच से जुड़े लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments