Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून जिले में वित्तीय समावेशन कैंपेन के तहत बैंकिंग कैम्पों का आयोजन

देहरादून जिले में वित्तीय समावेशन कैंपेन के तहत बैंकिंग कैम्पों का आयोजन

देहरादून। वित्त मंत्रालय भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशों के तहत देश भर की सभी ग्राम पंचायतों में तीन माह का वित्तीय समावेशन कैंपेन (1 जुलाई से 30 सितम्बर) संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में देहरादून जिले की सभी 401 ग्राम पंचायतों में बैंकों द्वारा इन कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
कैंपों का उद्देश्य लोगों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना, उनके खातों का त्मज्ञल्ब् कराना, नए जन धन खाते खोलना एवं खातों में नामांकन की सुविधा प्रदान करना है। इन कैंपों में बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी एवं भारतीय रिजर्व बैंक के उच्चाधिकारी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसी क्रम में 20 अगस्त 2025 को देहरादून जिले के सहसपुर ब्लॉक के छरबा ग्राम में भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान में पंजाब नैशनल बैंक द्वारा कैम्प आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक के मंडल प्रमुख अभिनंदन सिंह ने उपस्थित जनसमूह को कैम्प का उद्देश्य बताते हुए शुभारंभ किया। भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा एवं सहायक महाप्रबंधक परमजीत सिंह ने लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया। साथ ही, साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के विषय में भी जानकारी दी गई। अब तक जिले की 128 ग्राम पंचायतों में ये कैम्प सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments