Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून जिले में 10 जुलाई को बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी...

देहरादून जिले में 10 जुलाई को बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी शिक्षण संस्थान

देहरादून। देहरादून समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से 87 सड़कें बंद हैं। चमोली और उत्तरकाशी सबसे प्रभावित हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 14 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 10 जुलाई को बंद रहेंगे। प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 87 सड़के बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। परिचालन केंद्र के मुताबिक चमोली जिले में 17, बागेश्वर में 9, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में तीन, देहरादून में पांच, नैनीताल में सात, पौड़ी में छह, पिथौराढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में चार और टिहरी में आठ सड़कें बंद हैं, जबकि उत्तरकाशी जिले में एक राजमार्ग सहित 12 सड़के बंद हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments