Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री

दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री

देहरादून। प्रदेश में जल संरक्षण, कृषि विकास तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जलागम विभाग के अंतर्गत राज्य स्तरीय ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’ आगामी दो माह तक संचालित किया जाएगा। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि अभियान के माध्यम से विभागीय गतिविधियों में जनसामान्य की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
जलागम मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निर्बल वर्ग के लाभार्थियों को सहायता प्रदान करने, बीज वितरण, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ गोष्ठियों तथा जन जागरूकता कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं कृषि संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’ के अंतर्गत उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना, ग्रीन एजी (जैफ-6) परियोजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलागम घटक 2.0 तथा स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) की विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है। पिथौरागढ़ एवं हरिद्वार से अभियान का शुभारंभ हो चुका है। पिथौरागढ़ के यक्षवती नदी क्षेत्र में नदी उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें जनजागरूकता गतिविधियों, दिया दान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, हरिद्वार की पीली पड़ाव ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के अंतर्गत धान की सीधी बुवाई (डीएसआर), गोबर गैस संयंत्र एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। जलागम विभाग का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसहभागिता तथा जल एवं कृषि संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments