Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Tuesday, September 8, 2026
Homeउत्तराखण्डदो माह में पूर्ण हो कण्डारस्यूं पेयजल योजनाः डॉ धन सिंह रावत

दो माह में पूर्ण हो कण्डारस्यूं पेयजल योजनाः डॉ धन सिंह रावत

देहरादून। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या दूर कर दी जायेगी। इसके लिये जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। खासकर कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग पेयजल योजना को दो माह के भीतर पूर्ण करने को कहा गया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जायेगी, ताकि कोई भी परिवार पेयजलापूर्ति से वंचित न रहे। इसके लिये जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की अति महत्वकांक्षी पेयजल परियोजनाओं में एक कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग पेयजल योजना को दो माह के भीतर पूर्ण करने को विभागीय अधिकारियों को कहा गया है। उन्होंने कहा योजना के निर्माण में गुणवत्ता मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजना के तहत बनने वाले सर्विस टैंक, पाइपलाइनें इत्यादि के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि शीघ्र ही इस परियोजना का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
डॉ रावत ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को पेयजलापूर्ति से आच्छादित किया जायेगा। इसके लिये सभी गांवों में पेयजल योजनाओं से जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि जो गांव पेयजल योजना से वंचित रह गये हैं उन्होंने दूसरी पम्पिंग योजना से जोड़ा जायेगा, इस सम्बंध में कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा पेयजल योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीणों क्षेत्रों में निरन्तर 24 घंटे पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र का अंतर्गत बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना, चुणखेत पेयजल योजना, कलियासौड पेयजल योजना, बिलकेदार पेयजल योजना एवं थलीसैण नगर पंचायत पम्पिंग पेयजल योजना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments