Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डधान खरीद मामले में किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला

धान खरीद मामले में किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला

काशीपुर। काशीपुर मंडी समिति में गुरुवार को धान की पीआर 126 व पीआर-131 वैरायटी की खरीद से इंकार किए जाने पर किसानों ने भारी विरोध जताते हुए मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी समिति प्रशासन और राइस मिलर्स के दबाव में इन वैरायटी की खरीद रोकी जा रही है। इस मुद्दे पर किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भी खुलकर सामने आ गई है।
करीब एक घंटे तक चली किसानों और मंडी अधिकारियों के बीच वार्ता विफल रही। किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। भाकियू के जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह जीतू ने कहा कि पूरे जिले में सबसे अधिक खेती पीआर-131 वैरायटी की धान की हुई है।
पिछले वर्ष इसकी पैदावार बेहतर रही, इसलिए इस बार अधिकांश किसानों ने यही बीज बोया। अब जब फसल तैयार है, तो खरीद से मना किया जा रहा है। यह किसानों के साथ खुला अन्याय है। किसान नेता टीका सिंह ने कहा कि मंडी समिति प्रशासन किसानों की मेहनत को नजरअंदाज कर रहा है। किसानों ने पूरी लागत लगाकर फसल तैयार की, लेकिन अब खरीद से इंकार कर देना सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि तुरंत समाधान नहीं करती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि जब उन्होंने बीज खरीदा था, तब किसी स्तर पर यह नहीं बताया गया था कि इन वैरायटी की खरीद नहीं होगी। अब अचानक राइस मिलर्स के दबाव में यह निर्णय लिया जा रहा है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी सरकार के किसी स्पष्ट आदेश का हवाला नहीं दे पा रहे हैं। फिलहाल किसान मंडी गेट पर डटे हैं और लिखित समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments