Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डनई दिल्ली में बाल चिकित्सा जागरूकता पर तीन देशों का सम्मेलन आयोजित

नई दिल्ली में बाल चिकित्सा जागरूकता पर तीन देशों का सम्मेलन आयोजित

देहरादून। बाल चिकित्सा जागरूकता पर नई दिल्ली में तीन देशों संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें भारत, ब्राजील और जर्मनी के बच्चों की नींद की दवा में हुई तरक्की पर चर्चा की गई। जर्मनी की तरफ से वक्ता रहे प्रो. डॉ. मेड. एकेहार्ट पैडिट्ज़ (चेयरपर्सन, ड्रेसडेन जर्मनी) ने कहा- “हम एक ई-एब्स्ट्रैक्ट बुकलेट पब्लिश करेंगे जिससे स्टूडेंट्स के काम को एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर ले जाया जा सके और इसमें सभी चुने गए स्टूडेंट्स के एब्स्ट्रैक्ट्स भी शामिल रहेंगे।”
भारत की तरफ से वक्ता रहे प्रो. डॉ. हृदयानंद मलिक (प्रेसिडेंट, इंडियन सोसाइटी फॉर स्लीप रिसर्च) ने बताया- “स्लीप डिसऑर्डर में सबसे अच्छे नतीजे पाने के लिए होम्योपैथी का दूसरे मेडिकल साइंस के साथ मिलकर काम करना एक बड़ा कदम होगा।” डॉ. अवि शर्मा, चेयरपर्सन ने बताया कि “भारत में एलर्जी से जुड़े बच्चों के नींद के विकार और होम्योपैथिक इलाज” विषय पर भी प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद रहीं डॉ. कंचन उप्रेती, चेयरपर्सन ने कहा- “एक बच्चा जो व्यवहार, सीखने या भावनात्मक परेशानियों से जूझता है जिसकी वजह से बचपन से ही बच्चों का विकास प्रभावित होने लगता है। आज का प्रेजेंटेशन ऐसे ही विषयों पर केंद्रित रहा।” इस कार्यक्रम में चुने हुए स्टूडेंट रिसर्च पोस्टर दिखाए गए और इसका मकसद बच्चों की नींद की सेहत के लिए इंटरनेशनल सहयोग को मज़बूत करना था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments