Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधनकली आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद

नकली आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के अहबाब नगर मोहल्ले में पुलिस ने नकली आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने कं अवैध कारोबार भंडाफोड़ किया है। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और आयुष विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक मकान से भारी मात्रा में नकली दवाइयां, रैपर, लेबल, कच्चा माल और दवा बनाने की मशीनें बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि बढ़ेड़ी राजपूतान, रुड़की की शरीफी हर्बल के नाम से नकली आयुर्वेदिक दवाइयां तैयार कर बाजार में बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.। औषधि निरीक्षक व जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश की टीम को साथ लेकर पुलिस ने अहबाब नगर स्थित एक मकान में छापेमारी की गई। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को अंदर से भारी मात्रा में यौन वर्धक नकली दवाइयां  और एक पिसाई मशीन बरामद हुई। पुलिस ने नकदी दवाई के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोज अंसारी पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मोहल्ला घोसियान, ज्वालापुर के रूप में हुई।  एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी बिना लाइसेंस के दवाइयां तैयार कर रहा था। जो सामग्री बरामद हुई है, उससे प्रतीत होता है कि लंबे समय से यह अवैध कार्य चल रहा था। इन नकली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments