Latest news
सीएचसी रायपुर में आधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ श्रावणी मेले का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना हर नागरिक का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकताः रेखा आर्या हरेला पर्व पर मंत्री रेखा आर्या ने किया पौधारोपण हरेला पर्व पर स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में पौधारोपण, हरित एवं स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तिया मुख्य सचिव से मिले वीबी-जी राम जी मिशन के कर्मचारी, मिला ये खास आश्वासन मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित, 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे-आपत्तियां

[t4b-ticker]

Friday, July 17, 2026
Homeउत्तराखण्डनकली पीए और ठगी प्रकरण कांग्रेस की आपसी खींचतान का नतीजाः चैहान

नकली पीए और ठगी प्रकरण कांग्रेस की आपसी खींचतान का नतीजाः चैहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने टिकट और पद के लिए कांग्रेस मे हुई ठगी को उसकी आपसी खींचतान का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल स्पष्ट कर चुके हैं कि डेढ़ महीने से उनके खिलाफ साजिश हो रही है और पुलिस गिरफ्त मे आरोपी ने भी उन्हे हटाने और सेटलमेंट की बात कर रहा था।
चैहान ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा कही गयी बात से साफ है कि कांग्रेस मे अध्यक्ष को बदलने की लड़ाई चल रही है। टिकट और पद की खरीद तथा पद से हटाने की सुपारी जैसी खबरे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं।
चैहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के कथन के अनुसार वह जानते हैं कि इस खेल के पीछे कौन है और आरोपी ने पुलिस को भी सब बताया है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष को राजनीति के उच्च मानदंड स्थापित करते हुए उस नाम को सार्वजनिक करना चाहिए कि आखिर वह कौन था जो खरीद फरोख्त की प्रणाली को बढ़ावा दे रहा था।
उन्होंने कहा कि खरीद फरोख्त से कांग्रेस का पुराना नाता रहा है। हालांकि जिस महिला नेत्री की रिपोर्ट पर यह खुलासा हुआ है वह लगातार पूर्व मे काग्रेस मे टिकट बेचने के आरोप लगा रही है। एकाएक टिकट की एडवांस बुकिंग और अध्यक्ष को ही पद से हटाने के आरोप हैरान परेशान करने वाले हैं। उस पर राहुल के फर्जी पीए को पार्टी पदों को खरीदने के लिए पैसों का अग्रिम भुगतान बताता है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर नैतिकता रसातल में चली गई है। कांग्रेसी किसी फर्जी व्यक्ति को पैसे देकर या किसी भी साजिश से अपने ही अध्यक्ष को हटाना चाहते हैं। लेकिन अफसोस और दुर्भाग्यपूर्ण कि देहरादून से लेकर दिल्ली तक किसी को ऐसी जानकारी सामने आने पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने चुटकी ली कि सारे घटनाक्रम इशारा करते हैं कि लगता है कि कांग्रेसी जनता को ठग नही पा रहे हैं, इसीलिए एक दूसरे को ही ठगने में जुट गए हैं। चैहान ने कहा कि कांग्रेस के लिए राजनीति के कोई नैतिक मापदंड नही हैं। वह सत्ता के लिए गैर जिम्मेदार रवैया अपनाती रही है। इसी कारण जनता का उससे मोह भंग हो गया है। प्रदेश मे विधायकों की खरीद फरोख्त की नींव रखने वाली कांग्रेस मे चुनाव से पहले टिकटों की एडवांस बुकिंग चल रही है और यह लोकतंत्र के लिए घातक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments