Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड“नारी शक्ति वंदन में बाधा डालकर विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के...

“नारी शक्ति वंदन में बाधा डालकर विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपनी असंवेदनशीलता उजागर की”ः दीप्ति रावत

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि “महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में ‘नारी शक्ति वंदन’ जैसे ऐतिहासिक प्रयास, जिसका उद्देश्य देश की मातृशक्ति को उनका अधिकार दिलाना है, उसमें कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा डाली गई बाधाएं अत्यंत निंदनीय हैं।”
उन्होंने कहा कि “संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर, जहाँ इस महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए थी, वहाँ विपक्ष ने केवल व्यवधान और विरोध की राजनीति की। यह केवल एक विधेयक को रोकने का प्रयास नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान के मार्ग में बाधा डालने का प्रयास है।”
उन्होंने आगे कहा कि “दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कभी ठोस कदम नहीं उठाए। जब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक पहल साकार होने की दिशा में अग्रसर हुई, तब भी उनका विरोध यह दर्शाता है कि महिला सशक्तिकरण उनके लिए केवल एक राजनीतिक नारा है।”
उन्होंने कहा कि “देश की मातृशक्ति अब जागरूक है और सब कुछ समझती है। वह जान चुकी है कि किसने वर्षों तक उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा और कौन वास्तव में उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”अंत में उन्होंने कहा कि “देश की महिलाएँ इस महिला-विरोधी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देंगी और अपने अधिकारों की इस लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगी।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments