Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डनैनीताल के भूमियाधार में सड़क किनारे से हटाई गई 25 दुकानें

नैनीताल के भूमियाधार में सड़क किनारे से हटाई गई 25 दुकानें

नैनीताल। भूमियाधार क्षेत्र में सड़क किनारे हुए अतिक्रमण पर प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। एसडीएम के नेतृत्व में गई टीम ने 25 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी विरोध देखने को मिला। एसडीएम नवाजिश खालिक के नेतृत्व में लगभग 25 दुकानों को अतिक्रमण बताते हुए ध्वस्त कर दिया गया।
इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं में भारी आक्रोश रहा। दुकानदारों ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी रोजी-रोटी छीनने जैसा है। प्रशासन की ओर से चलाए गए इस अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम ने बताया कि नवाजिश खालिक दुकानें मुख्य सड़क के किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई थीं। इससे यातायात बाधित हो रहा था। इसके साथ ही हादसों की आशंका बनी रहती थी। दुकान लगाने वालों को पहले ही सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। आखिरकार प्रशासन को नियमानुसार अतिक्रमण हटाना पड़ा।
स्थानीयों लोगों का आरोप है कि उनको दुकान लगाने के लिए स्थान पंचायत ने दिया था। अब बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बेदखल किया गया। एक दुकान ने आरोप लगाया कि जिन जगहों को अब अतिक्रमण बताकर हटाया गया, वे स्थान वर्षों पूर्व ग्राम पंचायत के ‘व्यू पॉइंट’ नाम से स्वरोजगार के लिए हम लोगों को दिए गए थे। महिलाओं ने उन जगहों पर दुकानें खोलकर अपने परिवार का पालन-पोषण शुरू किया था। अब अचानक प्रशासन ने उन्हें अतिक्रमण बताकर उजाड़ दिया है।
एसडीएम नवाजिश खालिक ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है। जिन लोगों की दुकानें हटाई गई हैं, उन्हें पहले कई बार चेतावनी दी गई थी और नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। यह अभियान सड़क चैड़ीकरण और यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से चलाया गया है। हमने सभी दुकानदारों को समय दिया था। यह सरकारी भूमि है और इस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। अब यातायात व्यवस्था सुधारने और सुरक्षा के लिए यह जरूरी था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments