Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, पुलिसकर्मी की कार ने...

नैनीताल में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, पुलिसकर्मी की कार ने तीन मजदूरों को कुचला

नैनीताल। जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। तल्लीताल थाना क्षेत्र के फांसी गदेरा इलाके में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया। हादसे के बाद कार चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिनगर निवासी बिहारी लाल, पप्पू और राजेश लाल सुबह के समय पेंटिंग का काम करने राजभवन मार्ग स्थित आर्मी गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई वाले रास्ते पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और तीनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। देखा गया कि तीनों मजदूर कार के नीचे फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से बिहारी लाल की हालत नाजुक बनी हुई है, उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
घटना के बाद यह बात सामने आई है कि हादसे में शामिल वाहन एक पुलिसकर्मी द्वारा चलाया जा रहा था। कार को मौके से कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर फरार हो गए।
इस पूरे मामले पर सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपी चालक और उसके साथी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है। साथ ही, यदि आरोपी पुलिसकर्मी होने की पुष्टि होती है, तो यह मामला जिम्मेदारी और कानून के समान पालन पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments