Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डपंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट, बेटे ने दी...

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट, बेटे ने दी मुखाग्नि

हरिद्वार। फील्ड मार्शल ने नाम से प्रसिद्ध राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। दिवाकर भट्ट के बेटे ललित भट्ट ने उन्हें मुखाग्नि देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार से पहले उनके घर से लेकर श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राजनीतिक दलों के कई दिग्गज नेता भी दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने उनके प्रार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम सलामी देने के बाद राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी शमशान घाट पर दिवाकर भट्ट का अंतिम संस्कार किया गया। सभी नेताओं ने दिवाकर भट्ट के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने भी दिवाकर भट्ट के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अस्सी के दशक में उनके साथ राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किया था। आज उनके निधन के बाद उत्तराखंड में शोक की लहर है। उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए उनकी छटपटाहट किसी से नहीं छिपी। उत्तराखंड के इतिहास में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह एरी ने कहा कि दिवाकर भट्ट राज्य आंदोलन के बहुत बड़े सिपाही थे। राज्य बनने के बाद भी वो राज्य के हितों के लिए चिंतित थे। उनका जाना पूरे राज्य के लिए क्षति है। उनके जाने के बाद हम सब लोग उनके बताए पदचिन्हों पर चलेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि दिवाकर भट्ट उत्तराखंड के सच्चे समाजसेवक थे, वो हमेशा उत्तराखंडीयत को ही जीते थे। हमने ऐसे एक पुरोधा को खो दिया है। ईश्वर से उनकी यही प्रार्थना है कि प्रभु उन्हें दोबारा से उत्तराखंड में ही पुनर्जन्म दे।
दिवंगत दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, मंत्री पार्षद नैथानी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, यूकेडी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, पूर्व अध्यक्ष यूकेडी काशी सिंह एरी, पूर्व दर्जधारी मंत्री महेंद्र प्रताप, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह सहित भारी संख्या में जन समूह मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments