Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपंचायत चुनाव को लेकर सांसद महेंद्र भट्ट कल से निकलेंगे चुनाव प्रचार...

पंचायत चुनाव को लेकर सांसद महेंद्र भट्ट कल से निकलेंगे चुनाव प्रचार को

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी अभियान को गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट बुधवार से 4 दिवसीय प्रवास पर निकलेंगे। पुनः प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अपने इस पहले दौरे पर वे देहरादून ग्रामीण से होते हुए उत्तरकाशी के गंगा यमुना घाटी क्षेत्र में संगठन की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने जानकारी दी कि प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा बुधवार सहसपुर विकासनगर से प्रारंभ होगा। जहां वह पार्टी के पंचायत चुनाव समन्वयक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, विधानसभा विस्तारक समेत अपेक्षित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिसके उपरांत चकराता में रात्रि विश्राम के बाद वह अगले दिन वहां पंचायत चुनाव संदर्भित पार्टी की बैठक में शामिल होकर, कालसी होते हुए पुरोला पहुंचेंगे।
इसी क्रम में 18 जुलाई को वह पुरोला और यमुनोत्री के अपेक्षित कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की अलग अलग बैठक लेंगे। जिसके बाद बड़कोट क्षेत्र भ्रमण करते हुए रात्रि विश्राम के लिए उत्तरकाशी पहुंचेंगे। प्रवास के अंतिम दिन 19 जुलाई को वह गंगोत्री और यमुनोत्री के पंचायत चुनाव से संबंधित कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, समन्वयक की पृथक पृथक बैठक लेंगे। प्रवास के दौरान उनके साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments