Latest news
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी आधुनिक मशीनों से लैस कॉमन फैसिलिटी सेंटर से सहसपुर की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली मंजूरी लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

[t4b-ticker]

Wednesday, August 26, 2026
Homeउत्तराखण्डपंजाब एंड सिंध बैंक का कारोबार मार्च 2027 तक रु 3 लाख...

पंजाब एंड सिंध बैंक का कारोबार मार्च 2027 तक रु 3 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगाः एमडी

देहरादून। टाउन हॉल देहरादून में देहरादून क्षेत्र के सभी समर्पित स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन ‘एक टीम, एक मिशन’ की थीम पर किया गया, जिसने कारोबार के विकास के लिए सामुहिक उद्देश्य एवं संगठनात्मक तालमेल को मजबूत किया। पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी एवं सीईओ स्वरूप कुमार साहा ने सभा को सम्बोधित किया तथा स्टाफ के सदस्यों के समर्पित प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी, जिसकी वजह से बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक का अधिकतम शुद्ध मुनाफा- रु 1322 करोड़ तथा कुल कारोबार- रु 2.63 लाख करोड़ दर्ज किया है। उन्होंने आगे बताया कि बैंक ने इस अवधि के दौरान अडवांसेज में 18 फीसदी तथा एमएसएमई में 29 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की है। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं से सावधान रहें। उन्होंने भरोसा जताया कि बैंक का कारोबार वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान रु 3 लाख करोड़ तक तथा मार्च 2029 तक रु 4 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि अब उपभोक्ता विभिन्न सेगमेन्ट्स जैसे कार लोन, हाउसिंग लोन, एमएसएमई, पर्सनल लोन, कमर्शियल व्हीकल, मुद्रा लोन आदि में डिजिटल अनुमोदन पाने के लिए एक ही क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments