Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपंतनगर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की चुनावी बैठक

पंतनगर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की चुनावी बैठक

देहरादून/पंतनगर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर एक चुनावी बैठक की। इस बैठक में जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री अधिकृत भाजपा प्रत्याशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी पंचायत चुनावों को संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि जनपद की सभी 35 जिला पंचायत सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जनसंपर्क मजबूत करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। मंत्री जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामित्व योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सीधे लाभ पहुंचाया है। इन योजनाओं की उपलब्धियों को जनता तक ले जाने का काम कार्यकर्ता करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और उन्हीं के परिश्रम से पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने पदाधिकारियों को चुनाव प्रबंधन, प्रचार सामग्री, जनसंपर्क अभियान और रणनीतिक बूथ संयोजन पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर रुद्रपुर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य मंत्री मंजीत सिंह, काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला, निर्वर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व जिला महामंत्री अमित नारंग, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत, पंचायत चुनाव जिला  संयोजक राजेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी (दोपहरिया) बंटी खुराना, (प्रतापपुर) जितेंद्र गौतम, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, तरुण दत्ता, गजेंद्र प्रजापति, राकेश सिंह, मनमोहन सक्सेना, मनीष शुक्ला, लक्ष्मी डिमरी, युगल किशोर, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा रवि पाल, पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा अभिषेक तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments