Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपीसीएस परीक्षा के लिए युवाओं ने जान जोखिम में डालकर पार किया...

पीसीएस परीक्षा के लिए युवाओं ने जान जोखिम में डालकर पार किया गदेरा

रुद्रप्रयाग। जिले में बांगर पट्टी के दो दर्जन गांवों को जोड़ने वाले मयाली रणधार-मोटरमार्ग पर स्थित मोटरपुल बरसाती गदेरे में बह गया है। जिस कारण हजारों की आबादी घरों में ही कैद हो गई है। ग्रामीणों के सामने तमाम प्रकार की समस्याएं पैदा हो गई है। यहां स्थिति इतनी विकराल हो गई कि पीसीएस प्री परीक्षा देने जा रहे युवाओं को गदेरा पार करने के लिए अपनी जान को हथेली पर रखना पड़ा। वहीं ग्रामीणों ने युवाओं के उफनते गदेरे को पार करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बता दें कि भारी बारिश के बीच पीसीएस प्री परीक्षा देने जाते युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विकासखंड जखोली में कुणगाड़ गदेरा उफान पर आने से पोंठी-मुनियाघर के बीच बना मोटर पुल ध्वस्त हो गया है, जिससे बांगर पट्टी के करीब दो दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। जबकि जख्वाडी तल्ली थापला समेत कई गांवों में भूधंसाव की सूचना मिल रही है, यहां आवासीय भवनों को खतरा बना हुआ है।
जखोली में कुणगाड़ गदेरा उफान पर आने से ग्रामीणों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देने जा रहे युवाओं को गदेरा पार करने के लिए मौत को गले लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। युवाओं का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बसुकेदार क्षेत्र के क्यार्क-बरसूड़ी मोटरमार्ग पर वड़ना गांव के नजदीक सड़क का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। लोगों को आवागमन में मुसीबतें उठानी पड़ रही हैं, जबकि क्षेत्र में कई वाहन भी फंस गए हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ग्रामीण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments