Latest news
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम ने गठित कराई टास्क फोर्स, 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्श... उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी को मिला ‘नशा मुक्ति मित्र’ सम्मान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प अतिवृष्टि से चमोली के नारायणबगड़ में भारी तबाही डीएम ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाईः डीएम मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया

[t4b-ticker]

Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तराखण्ड“फूलदेई” पर मासूम मुस्कान और लोक संस्कृति से महका भाजपा मुख्यालय

“फूलदेई” पर मासूम मुस्कान और लोक संस्कृति से महका भाजपा मुख्यालय

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय आज लोकपर्व “फूलदेई” के अवसर पर बच्चों की मासूम मुस्कान और लोक संस्कृति की मधुर ध्वनि से महक उठा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बच्चों के माध्यम से समस्त प्रदेशवासियों को लोकपर्व का शुभकामना दी। साथ ही फूलों के साथ प्रकृति की खुशबू में विकास की महक समेटने की कामना की। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं के प्रतीक लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर आज छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर चावल और रंग-बिरंगे फूल अर्पित कर “फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार” जैसे पारंपरिक लोकगीत गाते हुए सुख-समृद्धि, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। बच्चों की मासूम मुस्कान और लोकगीतों की मधुर ध्वनि से कार्यालय परिसर पूरी तरह लोकसंस्कृति की सुगंध से महक उठा।
इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कार्यालय आए बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए, उन्हें प्यार भरा आशीष दिया। इस दौरान अपने संदेश में उन्होंने कहा, बच्चों द्वारा इस प्रकार पारंपरिक रीति से फूलदेई मनाना इस बात का प्रमाण है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत आज भी नई पीढ़ी के माध्यम से जीवंत बनी हुई है। समाज के सभी वर्गों को मिलकर अपनी लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन परंपराओं से जुड़ी रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अनुपम प्रकृति पर्व की खुशबू की तरह, हम सब मिलकर प्रदेश को विकास की महक से भरने का काम करेंगें।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी इस मौके पर कहा कि फूलदेई केवल एक पर्व नहीं बल्कि उत्तराखंड की लोकपरंपराओं, प्रकृति प्रेम और सामुदायिक सौहार्द का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को संरक्षित और आगे बढ़ाने में ऐसे पर्वों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही एकस्वर में प्रदेशवासियों को फूलदेई के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता जानकी नौटियाल, मोर्चा कार्यालय सह प्रभारी बबली चौहान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments