Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबजट विकसित भारत निर्माण में युवा शक्ति की बड़ी भूमिका निर्धारित करने...

बजट विकसित भारत निर्माण में युवा शक्ति की बड़ी भूमिका निर्धारित करने वालाः भाजपा

देहरादून। भाजपा ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत निर्माण में युवा शक्ति की बड़ी भूमिका निर्धारित करने वाला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रदेशवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है। वहीं इस बजट को उन्होंने उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, बागवानी और सेमी कंडक्टर इकाइयों समेत कई क्षेत्रों में मजबूत करने वाला बताया।
उन्होंने आज प्रस्तुत केंद्रीय आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित भारत निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया। पीएम मोदी के निर्देशानुसार युवा भारत के युवाओं को अधिक सशक्त करने के उपाय, बजट में रेखांकित किए गए हैं। युवा शक्ति पर फोकस ये बजट देश के विकास, रोजगार सृजन और नवाचार तकनीक आधारित उद्योगों की मजबूत करने वाला है। केंद्र सरकार ने पुनः स्पष्ट किया कि इस वर्ष भी हम सबका साथ सबका विकास के संकल्प पर काम करने का होगा। साथ ही आर्थिक तरक्की, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए उनकी क्षमता वृद्धि करना और प्रत्येक परिवार, समाज, क्षेत्र की भागेदारी विकास में सुनिश्चित करने के कर्तव्यों पर आधारित होगा। महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा, ।प् की नवीन तकनीक के युवा एक्सपर्ट देश के 15 हजार स्कूलों और 500 कालेजों में लैब स्थापित कर तैयार करना, 500 अमृत सरोवर निर्माण जैसी नवीन योजनाओं के साथ किसान, मातृ शक्ति, व्यवसाई, उद्योग, पर्यटन और रोजगार सृजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा बजट में प्रस्तुत की गई है।
उन्होंने कहा, उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में ये बजट प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से विकास के नए सोपानों को पार करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। पर्यटन की प्रदेश में आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है ऐसे में इको टूरिज्म के तहत पर्वतीय ट्रेल की घोषणा गेम चेंजर साबित हो सकती है। इसी तरह क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए 120 नए गंतव्यों को जोड़ने की घोषणा हुईं है, निश्चित तौर पर प्रदेश को उसका लाभ मिलेगा। ज्ञान, तकनीक और नवाचार के जरिए बजट में हेल्थकेयर डिजिटल इकोसिस्टम मजबूत करने का एलान हुआ है जो निसंदेह हमारे लिए बहुत लाभकारी होगा। सेमी कंडक्टर 2.0 लॉन्च होने से राज्य की इस क्षेत्र में संभावनाएं पहले से अधिक बढ़ने वाली हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि टियर-2 और टियर-3 शहरों पर विशेष ध्यान की योजनाओं का लाभ भी उत्तराखण्ड के शहरों को मिले। बड़ी संख्या में राज्य के युवा होटल और कैटरिंग व्यवसाय को अपना पेशा बनाते हैं ऐसे में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हॉस्पिटैलिटी का अस्तित्व में आना उनकी बहुत लाभ देने वाला है।
वहीं जिस लखपति दीदी प्रोग्राम में हमारा राज्य पहले ही लीडर की भूमिका में है, उसके आगे भी जारी रखना प्रदेश की मातृशक्ति सशक्तिकरण में निर्णायक होगा। उसमें भी अब सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर यानी ैभ्म् मार्ट्स बनाने की घोषणा, महिलाओं की उड़ान को और अधिक ऊंचाईयों पर ले जाएगा। इसी तरह पर्वतीय क्षेत्रों के अखरोट, बादाम, चिलगॉजे जैसे बागवानी उत्पादों पर विशेष प्रमोशन की योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास उत्तराखंड अवश्य करेगा। इसी तरह 10 हजार करोड रुपये का ैडम् ग्रोथ फंड बनाने की घोषणा हुई है, इससे छोटे और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन करने में राज्य के लिए लाभकारी होगा। वहीं एनआरएलएम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पीएमश्री, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, एन.एच.एम, स्वच्छ भारत मिशन अर्बन जैसी अनेकों योजनाओं में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। उसका लाभ भी उत्तराखण्ड को मिलना निश्चित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments