Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल

बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल

जोशीमठ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से यात्रा तैयारियां तेजी से चल रही है। श्री बदरीनाथ धाम यात्रा पूर्व तैयारियों के आंकलन हेतु बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत 27 मार्च को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे थे यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के निर्देश से आज सोमवार को मंदिर समिति अवर अभियंता गिरीश रावत के नेतृत्व में तीस सदस्यीय दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा दल में 15 मंदिर कर्मचारी अधिकारी स्वयंसेवक एवं 15 मजदूर हैं।
अग्रिम दल आज पूर्वाह्न को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान हुआ तथा अपराह्न को बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। श्री केदारनाथ धाम हेतु  जल्द ही 10 अप्रैल पश्चात बीकेटीसी का अग्रिम दल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगा।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति का अग्रिम दल   श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के विश्रामगृहों, कार्यालयों, विभिन्न पूजा काउंटरों,दर्शन पंक्ति, स्वागत कार्यालय, मंदिर परिसर के आसपास ,सौंदर्यीकरण कार्य ,विद्युत, पेयजल, संचार व्यवस्था, साफ सफाई सहित मरम्मत कार्य करेगा।श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ है यद्यपि अभी भी कहीं – कहीं तथा नजदीकी  पहाड़ियों पर बर्फ देखी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे है प्रदेश सरकार द्वारा  यात्रा पूर्व चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही है  वहीं  बीकेटीसी के स्तर से भी लगातार यात्रा तैयारियां की जा रही है बदरीनाथ के बाद अब 10  अप्रैल  के बाद मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री केदारनाथ हेतु भी प्रस्थान करेगा। मंदिर समिति के अग्रिम दल‌ में अवर अभियंता गिरीश रावत सहित,वरिष्ठ सहायक जगमोहन बर्त्वाल, सुपरवाइजर भागवत मेहता, इलैक्ट्रिशियन संजय भंडारी, अमित पंवार, विकास सनवाल‌, चालक कन्हैया लाल,प्लंबर महिपाल बिष्ट, यशपाल बिष्ट, मकर सिंह सहित  मंदिर समिति के स्वयंसेवक श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments