Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम माणा में तीन दिवसीय घंटाकर्ण जैठपुजै

बदरीनाथ धाम माणा में तीन दिवसीय घंटाकर्ण जैठपुजै

देहरादून। बदरीविशाल के क्षेत्र रक्षक भगवान श्री घंटाकर्ण महावीर भूम्याल मंदिर के कपाट 15 जून को आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी  पूर्वाह्न समय  शुभ मुहूर्त में खुलेंगे। इसी के साथ ही माणा में श्री घंटाकर्ण महावीर की तीन दिवसीय जैठ पुजै भी शुरू हो जायेगी। देश के पहले सीमांत गांव  माणा के ग्राम पंचायत प्रधान पीताम्बर मोल्फा ने यह जानकारी दी, कहा कि बड़ी संख्या में  प्रवासी श्रद्धालु भी तीन दिवसीय जैठ पुजे हेतु श्री बदरीनाथ नाथ धाम माणा गांव  पहुंचने लगे है ही वहीं श्री घंटाकर्ण पूजा समिति ने जैठ पुजे की तैयारियां तेज कर दी है। पूजा समिति अध्यक्ष जगदीश रावत ने बताया कि श्री  घंटाकर्ण जैठ पुजै का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है इस अवसर पर उपाध्यक्ष गुमान सिंह बड़वाल,सरपंच रघुवीर सिंह परमार, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बड़वाल मौजूद रहे।
श्री घण्टाकर्ण पूजन कार्यक्रम के तहत रविवार 15 जून श्री घण्टाकर्ण कपाटोद्घाटन 9 बजे प्रातः, विशाल भण्डारा 12 से 3 बजे सायं, मोहन सिंह मोल्फा एवं देवपश्वाओं द्वारा दौड्या पूजा 4 बजे से 6 बजे सायं संध्या भजन 7 बजे सायं तक आयोजित होंगे।
सोमवार 16 जून बच्चों की खेल-कूद प्रतियोगिता 9 बजे। प्रातः से ग्रामवासियों द्वारा तोक अनुसार साँस्कृक्तिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगात्मक साँस्कृक्तिक कार्यक्रम 1रू00 बजे दोपहर से। मुख्य अतिथि का आगमन एवं सम्बोधन 2 बजे अपराह्न। मुख्य अतिथि  हयात सिंह परमार से०नि० अध्यापक रहेंगे। मंगलवार 17 जून समापन अवसर पर ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता 9 बजे प्रातः साँस्कृतिक कार्यक्रम 2 बजे दोपहर, मुख्य आकर्षण उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक दरवान नैथवाल के गीतों की प्रस्तुति,मुख्य अतिथि का आगमन 3 बजे अपराह्न मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला कार्यक्रम का समापन करेंगे तथा पुरस्कार वितरण करेंगे इसी के साथ जैठ पुजै के तीन-दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments