Latest news
विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में स्नातक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का उत्सव देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वि... युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रू की सहायता राशि हस्तांतरि... मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

[t4b-ticker]

Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंदः हेमंत द्विवेदी

बदरीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंदः हेमंत द्विवेदी

गोपेश्वर/देहरादून। दिल्ली में हुए बम विस्फोट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनज़र बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के संबंध में बीकेटीसी अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार से बातचीत की तथा तीर्थयात्रियों ने फूलप्रूफ सुरक्षा हेतु कहा। मंदिर समिति एवं जिला चमोली पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान आज सुबह से शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं के सामान, वाहनों तथा आवासीय परिसरों की गहन जांच की गई। सुरक्षाकर्मियों को मंदिर परिसर, बाजार क्षेत्र तथा पार्किंग स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार एवं बीकेटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि समिति और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है तथा पुलिस व मंदिर समिति के कर्मचारी संयुक्त रूप से सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हैं। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों को चौबीसों घंटे ड्यूटी के लिए लगाया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। धाम में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते श्रद्धालु भी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और विधिवत पूजन-अर्चन जारी है। आज इस अवसर पर 7 असम राइफल्स के अधिकारी एवं जवान, बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, ईओ नगरपंचायत सुनील तिवारी, पुलिस, एसडीआरएफ के अधिकारी जवान सहित मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments