Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डबिजली विभाग व विजिलेंस ने बिजली चोरी के काटे कनेक्शन

बिजली विभाग व विजिलेंस ने बिजली चोरी के काटे कनेक्शन

उधमसिंहनगर। गदरपुर क्षेत्र में बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान कई अवैध कनेक्शन काटे गए। उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने व स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घरों की जांच की। इस दौरान पाया गया कि कई उपभोक्ता लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे थे, जबकि कुछ लोग अवैध तरीके से ‘कुंडी’ डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। टीम ने ऐसे मामलों में सख्ती दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की। बिजली चोरी करते पाए गए घरों के कनेक्शन काट दिए।
अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लंबाखेड़ा क्षेत्र में बिजली चोरी की जा रही है। कई उपभोक्ता बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसी के आधार पर बुधवार को विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो उपभोक्ता लंबे समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी के दौरान विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द विद्युत विभाग कार्यालय में जाकर अपना बकाया जमा करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन उपभोक्ताओं को भी चेतावनी दी गई जिन्होंने अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगवाए हैं।
अधिशासी अभियंता ने स्मार्ट मीटर को लेकर फैली अफवाहों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी प्रणाली है। जिसमें उपभोक्ताओं को सामान्य तरीके से ही रीडिंग और बिल प्राप्त होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और विभाग के निर्देशों का पालन करें।
इस अभियान में विजिलेंस टीम की भी अहम भूमिका रही, जिन्हें पहले से ही क्षेत्र में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। संयुक्त कार्रवाई के चलते कई अनियमितताएं उजागर हुईं। मौके पर ही सख्त कदम उठाए गए। बिजली विभाग ने साफ कर दिया है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। जिससे बिजली चोरी पर रोक लगाई जा सके और राजस्व नुकसान को कम किया जा सके। विभाग ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ईमानदारी से बिल का भुगतान करें और वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments