Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डबीजेपी ने पार्टी चलाने के लिए कराई 30 करोड़ की एफडी

बीजेपी ने पार्टी चलाने के लिए कराई 30 करोड़ की एफडी

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बड़ा दावा करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है, जिससे प्रदेश की सियासत गरमा गई है। हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की खनन नीति ने भाजपा ने अपना घर भर दिया है। भाजपा ने संगठन चलाने के लिए जो एफडी बनी है, उसमें उन्होंने वन मंत्री रहते हुए एक करोड़ रुपए से अधिक का योगदान दिया है।
हरक सिंह रावत ने यह एक करोड़ रुपए कहां से इकट्ठा किए, इसका भी उन्होंने जवाब दिया है। हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पार्टी चलाने के लिए बैंक में 30 करोड़ की एफडी बनाई है। उसमें उन्होंने भी खनन माफियाओं से लाकर एक करोड़ रुपए से अधिक रकम जुटाई है। हरक ने चुनौती दी कि इसको लेकर मेरे पर भी दोष है, इसलिए मेरी भी जांच होनी चाहिए। यदि भाजपा चाहे तो इसकी जांच करा ले।
हरक सिंह रावत ने कहा कि एफडी में किन-किन लोगों ने कितनी धनराशि दी है, इसकी जांच यदि ईडी ने ईमानदारी के साथ की, तो पूरी बीजेपी सलाखों के पीछे होगी। उन्होंने कहा कि जब वो प्रदेश के वन मंत्री हुआ करते थे, उस दौरान उन्होंने रामनगर व हल्द्वानी जाकर, जितने भी खनन के ठेकेदार थे, उनसे 10-10 लाख रुपयों के चेक लाने को कहा था। इसलिए वह इस मामले में अपने आप को भी दोषी मानते हैं।
हरक सिंह रावत का कहना है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी खनन में डंका पीटने की बात कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में अवैज्ञानिक खनन की वजह से आपदाओं का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हरक सिंह रावत ने कहा कि वो खनन के खिलाफ नहीं हैं। तकनीकी रूप से नदियों की रेत बजरी हटनी चाहिए, ताकि नदी के बीच में गहराई बनी रहे, आसपास की बस्तियों को नुकसान भी नहीं हो।
हरक सिंह रावत के आरोपों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई भी मामला वित्त से जुड़ा हुआ है, और किसी भी नेता और व्यक्ति को ये लगता है कि कुछ गड़बड़ है तो मीडिया में आने से पहले उसे विषय का कानून प्रस्तुत करना चाहिए। क्योंकि देश में तमाम जांच एजेंसियां और कोर्ट है। ऐसे में उन्हें लगता है कि मीडिया में इस तरह की बयानबाजी सिर्फ और सिर्फ अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा, राजनीतिक जमीन और अलोकप्रियता को अर्जित करने के लिए की जा रही है। ऐसे में अगर कोई अनुचित कार्य हुआ है तो देश में तमाम व्यवस्था है, जहां जाना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के आरोपों को सिरे से नकारते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि इस सब को कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष बनने की खींचतान का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा जो व्यक्ति प्रदेश की सभी पार्टियों से घूम फिर चुका हो, जिस पर भ्रष्टाचार के कई मामले लंबित हो, जिसकी विश्वसनीयता जनता की नजर में शून्य हो, उसके बेबुनियादी आरोपों को पार्टी गंभीरता से नहीं लेती है। अगर उन्हें अपने आरोपों में थोड़ी भी सच्चाई लगती तो वे मीडिया में चर्चा के बजाय जांच एजेंसियों या न्यायालय के समक्ष जाते। यह सब आरोपों का ड्रामा सिर्फ और सिर्फ वे अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने और सस्ती लोकप्रियता की खातिर कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments