Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डबुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल। देहरादून व कुमाऊं एसटीएफ ने एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों ने दिसंबर महीने में तीन दिनों तक 80 वर्षीय बुजुर्ग को घर पर व्हाट्सएप वीडियो के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट किया था। साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग को दिल्ली क्राईम ब्रांच और सीबीआई अधिकारी बनकर आधार कार्ड के दुरुपयोग होने और आधार कार्ड के नाम पर खोले गए एक बैंक के खाते में करोड़ों रुपए का लेनदेन होना बताया गया था। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। नैनीताल निवासी बुजुर्ग ने दिसम्बर 2025 में साइबर थाना कुमाऊ परिक्षेत्र रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिसंबर में उनके पास फोन आया और खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच और सीबीआई से बताते हुए बुजुर्ग के नाम पर खुले एक बैंक खाते में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत करोड़ों रुपये के लेनदेन होने की बात कही गई थी। जिसके लिए बुजुर्ग के सभी बैंक खातों और जमीन जायदाद का वेरिफिकेशन करने के लिए व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर ही बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करते हुए 3 दिनों में कुल 20 लाख रुपये की धनराशि अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई गई।
जिसके बाद पुलिस टीम ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया गया। जिसमें आरोपी 19 वर्षीय महीम सिसौदिया निवासी जयपुर राजस्थान को चिन्हित करते हुए आरोपी की तलाश करते हुए थाना शिप्रा पथ जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। साइबर एएसपी कुश मिश्रा ने बताया है कि आरोपी काफी शातिर और पेशेवर किस्म का व्यक्ति है जो लगातार अपनी पहचान व जगह बदल रहा था। जिसने बैंक खाते मे रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर को धनराशि निकालकर पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए स्विच ऑफ कर लिया गया।
पुलिस टीम ने बैक खाताधारक के पते की जयपुर जाकर तस्दीक किया गया तो दर्ज पते पर भी आरोपी का निवास न होना पाया गया। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि आरोपी कई सालों पहले यह पता छोड़ कर कही चला गया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने नए पते जानकारी कर आरोपी महीम सिसौदिया को जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। साथ ही जिस बैंक खाते का प्रयोग किया जा रहा था उसमें दिसम्बर महीने में ही लाखों रुपयों का लेन-देन होना पाया गया है। अलग-अलग राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, उत्तर प्रदेश में आरोपी के खिलाफ 7 शिकायतें दर्ज हैं, जिस संबंध में संबंधित राज्यों से भी सम्पर्क किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments