Latest news
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

[t4b-ticker]

Monday, October 26, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने किया एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन का आयोजन

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने किया एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन का आयोजन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा देहरादून के टाउन हॉल में रविवार को “एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का प्रेरक संदेश “बदलाव की शुरुआत आपके एक कदम से” रखा गया। सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश की सामाजिक संस्थाओं को संगठित, सशक्त और प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर महेन्द्र भट्ट ने प्रदेशभर से आई स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने समाजसेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, पशु-पक्षी सेवा, रक्तदान, गौसेवा तथा जनकल्याण के अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं सरकार और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करती हैं। जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं के अनुभव और सहयोग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जा सकती है। सम्मेलन संयोजक डॉ. सन्देश यादव ने कहा कि सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य उत्तराखण्ड के सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, उनके अनुभवों एवं उपलब्धियों को साझा करने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान और प्रोत्साहन देना है। सम्मेलन के प्रारम्भिक सत्र में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों को और अधिक ऊर्जा, समर्पण तथा सामूहिक भावना के साथ जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाएं समाज के विकास और जरूरतमंद लोगों की सहायता में अग्रणी भूमिका निभाती हैं। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ समय-समय पर संस्थाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करता रहेगा।
सम्मेलन के सफल आयोजन में प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सचिन अग्रवाल, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा, प्रदेश सह-संयोजक मधु जैन, विनीत कुमार, देहरादून महानगर जिला संयोजक नलिनी त्रिखा तनेजा, देहरादून ग्रामीण जिला संयोजक गीता मौर्या, हरभजन सिंह चुघ, मनोज कुमार तथा उत्तराखण्ड अलायंस की पायल यादव सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, जनसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उत्तराखण्ड में सामाजिक संस्थाओं के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments