Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा के कद्दावर नेता ठुकराल सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल

भाजपा के कद्दावर नेता ठुकराल सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल

देहरादून। उत्तराखण्ड में शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक धमाका हो गया। प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व विधायक पूर्व मेयर और ब्लॉक प्रमुख शामिल हैं। इससे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी भाजपा को गहरा झटका लगा है। इसके बाद पूरे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के कई और बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है।
शनिवार का दिन उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बेहद खास रहा है, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा के 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। खास बात है कि कांग्रेस में शामिल होने वाले यह नेता उत्तराखंड की 6 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों से जुड़े हैं। इन 6 नेताओं और 6 विधानसभा सीटों में गढ़वाल मंडल से तीन तो कुमाऊं मंडल से भी तीन सीटें शामिल हैं। गढ़वाल मंडल से उत्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व मेयर गौरव गोयल शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इनमें कुछ भाजपा से हैं तो कुछ निर्दलीय हैं। उधर कुमाऊं मंडल के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी के जुझारू नेता लाखन सिंह नेगी, सितारगंज से पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल और रुद्रपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजकुमार ठुकराल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। दिलचस्प बात ये है कि इन नेताओं की ज्वाइनिंग दिल्ली में हुई। दरअसल उत्तराखंड कांग्रेस ने एक नया ट्रेंड सेट किया है। जब अंकिता भंडारी मामले पर कांग्रेस को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी तो तब भी उन्होंने स्थान दिल्ली चुना था। अब जब उत्तराखंड के 6 बड़े नेताओं के कांग्रेस ज्वाइन की तो तब भी ये कार्यक्रम दिल्ली में ही हुआ। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस मामले में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जब इन 6 विधानसभा सीटों से जुड़े नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की तो अब उनके साथ जुड़े लोग भी कांग्रेस में आएंगे। ऐसे में राज्य के 6 बड़े नेताओं की कांग्रेस में ज्वाइनिंग निश्चित रूप से उत्तराखण्ड भाजपा के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। हालांकि भाजपा भी पलटवार के लिए जानी जाती है और आने वाले दिनों में वो इससे भी बड़ी ज्वाइनिंग करके हिसाब बराबर कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments