Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा नेता रोहित नेगी के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों आरोपी...

भाजपा नेता रोहित नेगी के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल, एम्स में भर्ती

देहरादून। मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर के समीप भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनो आरोपियों के पैर में गोली लग गइ।. गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को सीएचसी गुरुकुल नारसन भेजा गया। जहा उनकी  गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया।
घटनाक्रम के अनुसार तीन मई को प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित मांडूवाला के पीपल चौक पर देर रात रोहित नेगी की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से दून पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पश्चिमी यूपी के कई जगहों पर लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच देर रात मोहम्मद अजहर त्यागी निवासी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर निवासी मालैन्डी शामली को मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हे पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। जिसे देख दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी।   जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को सीएचसी गुरुकुल नारसन भेजा गया। जिसके बाद दोनों आरोपियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया। दोनों आरोपियों के घायल होने पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस कप्तान अजय सिंह ने कहा कि  पुलिस की इस वारदात के  संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है। उत्तराखंड में इस तरह की आपराधिक घटना करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पूरे घटनाक्रम के अनुसार 3 मई की देर रात को रोहित नेगी अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था, इनमें एक युवती भी शामिल थी। युवती रोहित नेगी के दोस्त की मित्र थी। इसी दौरान युवती के फोन पर अजहर मलिक का फोन आया। वह उससे विवाद करने लगा। रोहित नेगी ने दोनों की बातें सुनीं तो पता चला कि वह अजहर युवती से बदसलूकी कर रहा है। जिसके बाद रोहित नेगी का भी अजहर के साथ विवाद हो गया। जैसे-तैसे सभी ने एक दूसरे को समझा बुझाकर मामला शांत किया। कुछ देर बाद सभी वहां से रोहित नेगी की कार से अपने अपने घर की ओर चल दिए। मांडूवाला में पहले से ही अजहर अपने एक दोस्त आयुष के साथ मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था। उसने रोहित नेगी पर फायर झोंक दिया। जिससे रोहित नेगी की मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि  अजहर त्यागी 5 साल पहले देहरादून पढ़ने के लिए आया था। इसी दौरान उसकी दोस्ती मेरठ निवासी एक युवती से हुई, जो प्रेम नगर स्थित एक कॉलेज से फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रही थी। अजहर की गुंडागर्दी से परेशान युवती ने उससे किनारा कर लिया। उसके बाद भी अजहर त्यागी युवती को फोन कर धमकाने लगा और पीछा करने लगा। घटना वाली रात भी अजहर त्यागी ने युवती को फोन करके धमकाना शुरू कर दिया था। जिस वक्त वो रोहित और उसके दोस्तों के साथ थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments