Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा, योग दिवस को मंडल स्तर पर व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाएगी

भाजपा, योग दिवस को मंडल स्तर पर व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाएगी

देहरादून। भाजपा, अंतराष्ट्रीय योग दिवस को मंडल स्तर पर व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाने जा रही है। जिसके लिए प्रदेश स्तरीय बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सांसद, विधायक, मेयर, दायित्वधारी आदि सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता पर निर्णय हुआ।
पार्टी मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में यह वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें श्री भट्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को पार्टी, भव्य और व्यापक स्वरूप में मनाएगी। जिसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मेयर, दायित्वधारी, आदि सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी भी अधिक से अधिक जन सहभागिता को सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा, योग को लेकर देवभूमि की विशिष्ट पहचान है, लिहाजा ऐसे कार्यक्रमों की सफलता हमे दुनिया भर में योगभूमि की पहचान दिलाने में सफल होगी।  इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने कहा, जितने भी योग शिविर आयोजित किए जाएं, उनमें आम लोगों की उपस्थिति अधिक हो। सभी जनपदों के संगठन, योग शिविरों के जिला संयोजकों से समन्वय बनाते हुए इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का काम करेंगे। वहीं मंडल स्तर होने वाले इन कार्यक्रमों में संबंधित निर्वाचित जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी अपना पूर्णतया सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। योग शिविर कार्यक्रमों के प्रदेश टोली के संयोजक एवं प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान के संचालन में हुई इस बैठक में कार्यक्रमों के प्रदेश टोली सहसंयोजक शिव सिंह बिष्ट, मीरा रतूड़ी, गुंजन सुखीजा ने शिरकत की। उनके अतिरिक्त इस वर्चुअल बैठक में सभी जनपदों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और कार्यक्रम के जिला टोली के सदस्य भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments