Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डभारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में...

भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया

देहरादून। भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महान राष्ट्रसेवी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की 139वीं जयती के अवसर पर यूपीसीएल के ऊर्जा भवन, देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने पंडित जी के राष्ट्र निर्माण, जनसेवा, प्रशासनिक दक्षता एवं सामाजिक उत्थान में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। पन्त को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।
उन्होंने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का सपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पंडित के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त के आदर्शों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए प्रदेश एवं राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments