Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी पुलिस बल के साथ चलाया सत्यापन अभियान, 300 जवान तैनात

भारी पुलिस बल के साथ चलाया सत्यापन अभियान, 300 जवान तैनात

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में शनिवार को पुलिस अधिकारी 300 जवानों के साथ इलाके में पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बनभूलपुरा इलाके की चारों ओर से नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों से भी पूछताछ की। इस अभियान में एसपी सिटी, सीओ, कोतवाल सहित लगभग 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
शनिवार सुबह से चलाया गया अभियान दोपहर तक चला। एक साथ इतनी संख्या में फोर्स और पुलिस को अधिकारियों को देखकर लोगों में भी दहशत फैल गई थी। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर जाकर जब लोगों से पूछताछ करनी शुरू की, तो क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं होने लगी। हालांकि पुलिस का फोकस सीधे तौर पर उन लोगों पर था जो बाहर से आकर हल्द्वानी में रह रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों के दस्तावेज भी चेक किए। सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस इस तरह के अभियान चलाती रहती है। इसी के तहत शनिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के कई इलाकों में सत्यापन अभियान चलाया गया, जहां लोगों से पूछताछ की गई और उनके दस्तावेज चेक किए।
सत्यापन अभियान के दौरान कुछ के पास दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उनसे पूछताछ की गयी। अभियान के तहत बाहर से आकर यहां पर रहने वाले लोगों के अलावा इस क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों का सत्यापन भी किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments