Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बरसात के कारण कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो...

भारी बरसात के कारण कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान गिरे

देहरादून। भारी बारिश के चलते रविवार को कारगीग्रांट क्षेत्र में नदी के किनारे बने दो मकानों के ढह गए। सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल तथा फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।  मौके पर उपस्थित पुलिस बल तथा फायर सर्विस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी देहरादून ने आसपास के मकानों को खाली कराने तथा मौके पर भीड़ नियंत्रित के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है तथा मौके पर 2 मकान ढह गये है तथा पास स्थित 2 मकानों में दरार आयी है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने आसपास के 10 मकानों को खाली कराया है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौके पर भीड़ नियंत्रण के लिए पीएसी बल को नियुक्त किया गया है। नाले के तेज बहाव में करगी ग्रांट मदीना मस्जिद वाली गली देहरादून में शाहिद अंसारी पुत्र रईस व शहीद इद्रिशी पुत्र मोहम्मद असगर के मकान बह गए है जबकि  गुलजर अंसारी पुत्र गुलफाम व मुस्तकीम पुत्र शाहजहां के मकानों में दरारें आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments