Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमंगलवार से दोबारा शुरू होगी हेली सेवा, 22 जून के बाद अगली...

मंगलवार से दोबारा शुरू होगी हेली सेवा, 22 जून के बाद अगली बुकिंग पर रोक

देहरादून। केदारनाथ में विगत दिनों हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद दो दिन तक रोकी गई चारधाम हेलीकॉप्टर सेवा अब मंगलवार से फिर से शुरू होने जा रही है। प्रशासन और डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) की संयुक्त समीक्षा के बाद सेवाओं को पुनः बहाल करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि यह सेवा अभी सिर्फ 22 जून तक ही चलेगी। वहीं अब उड़ानों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में केदारनाथ घाटी के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल 22 जून तक के लिए ही की गई है.।मौसम और क्षेत्रीय हालात को देखते हुए 22 जून के बाद की बुकिंग पर अभी रोक है। यात्रा को सुगम बनाने के लिए हवाई सेवा को मॉनसून के बाद फिर दोबारा 15 सितंबर से शुरू किया जाएगा। फिलहाल किसी भी नई बुकिंग की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मॉनसून सीजन में हेलीकॉप्टर सेवाएं असुरक्षित हो जाती हैं। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। बता दें कि चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा विशेष रूप से बुजुर्ग, बीमार और समय की कमी वाले यात्रियों के लिए अहम होती है। विगत रविवार को केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर  गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया था।  . इस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई है। केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे से यात्रा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसी को देखते हुए उड़ानों की समीक्षा कर दो दिन की अस्थायी रोक लगाई गई थी। अब फिर से संचालन से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, लेकिन हर उड़ान पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments