Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने पर्यटन विभाग एवं पेयजल निगम के माध्यम से होने...

मंत्री जोशी ने पर्यटन विभाग एवं पेयजल निगम के माध्यम से होने वाले कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में पर्यटन विभाग एवं पेयजल निगम के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यो की समीक्षा की। जिसमें प्रमुख रुप से गढ़ी कैंट सीवर योजना में एसटीपी निर्माण के लिए अनापत्ति, मसूरी में गढ़वाल सभा भवन के लिए भूमि आवंटन जैसे प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा हुई।
काबीना मंत्री ने कहा कि गढ़ी कैंट सीवर योजना मसूरी विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है और एसटीपी निर्माण के लिए अनापत्ति जारी की जाए ताकि योजना का धरातल पर कार्य प्रारम्भ हो सके। इसी प्रकार, मसूरी में गढ़वाल सभा भवन निर्माण के लिए दो करोड़ की धनराशि दिये जाने की घोषणा के क्रम में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को भूमि तलाशने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सभा के प्रतिनिधियों की मांग के अनुरुप मुख्यमंत्री धामी द्वारा घोषणा की गयी है और वित्तीय सहयोग के तौर पर एमडीडीए द्वारा भवन निर्माण करवाया जाऐगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दोनों प्रकरणों पर तत्काल सकारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चैहान, एसई मिशा सिन्हा, मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मनमोहन सिंह मल्ल, विष्णु प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments