Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक

मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक

देहरादून। देश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि एक रूपये सेस के माध्यम से एकत्रित हो रही धनराशि को वृद्ध महिलाओं की मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए उनके सशक्तिकरण को लेकर कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए जिसके संबंध में महिला सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों और वृद्ध महिलाओं के साथ काम करने वाले गैर सरकारी संगठन प्रतिनिधियों को साथ मिलकर योजना की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश की वृद्ध और असहाय महिलाओं को आर्थिक सामाजिक और भावनात्मक संबल देने के मकसद से यह योजना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में जनपदवार छोटे-छोटे महिला सम्मेलन आयोजित कर वृद्ध महिलाओं से सीधे संवाद किया जाएगा, ताकि उनकी समस्याएं समझी जा सकें और सरकार उन पर ठोस कदम उठा सके। मंत्री ने कहा कि सरकार का यह एक अभिनव एवं नवीन प्रयास है कि प्रदेश की असहाय वृ़द्ध महिलाओं के पारिवारिक सदस्य के रूप में उनके साथ खड़े होने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह योजना जल्द ही अपना स्वरूप लेगी जिसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार यादव, विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, नीतू फुलेरा सहित अन्य अधिकारी और एनजीओ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments