Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने बाघ के हमले में मारी गई श्रीकोट निवासी रिया के...

महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई श्रीकोट निवासी रिया के प्रति संवेदना व्यक्त की

पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे को आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे से वार्ता कर आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने भाजपा नेता राजपाल रावत और प्रभु शरण बुडाकोटी से घटना की जानकारी हासिल कर एसडीएम और डीएफओ को घटनास्थल और उसके आसपास बाघ को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरे लगाने के निर्देश दिए। श्री महाराज ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो पिंजरे लगा दिए गए हैं बाकी दो पिंजरे और लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम घटनास्थल एवं समीपवर्ती क्षेत्र में लगातार गस्त कर बाघ को पकड़ने की कार्यवाही में लगी है। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री महाराज के निर्देश पर वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि की राहत दी गई है जबकि शेष 04 लाख 20 हजार की राहत राशि शीघ्र ही पीड़ित परिवार को दी जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments