Latest news
भगवान विष्णु को समर्पित बधाणीताल झील का होगा कायाकल्प उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम घोटाले की जांच पकड़ेगी रफ्तार आम नागरिकों के लिए खुलेगा देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करेगा ‘जादुई पिटारा’: डॉ. धन सिंह रावत चारधाम यात्रा 2025 के पहले दो सप्ताह में 2024 की तुलना में 31 प्रतिशत की गिरावट मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कैंचीधाम के लिए बाइपास निर्माण का काम शीघ्र होगा शुरू रानी अहिल्याबाई का जीवन देश समाज के लिए सदैव प्रेरणादाई रहाः महेन्द्र भट्ट जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका कार और टैªक्टर ट्रॉली की भिडं़त में दो लोगों की मौत भारतीय सेना के आगे धरे रह गये पाक के न्यूक्लियर वेपन्सः महाराज

[t4b-ticker]

Friday, May 16, 2025
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कैंचीधाम के लिए बाइपास निर्माण का...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कैंचीधाम के लिए बाइपास निर्माण का काम शीघ्र होगा शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैंची धाम के आस पास एन० एच० 109 ई० में वाहनों के अत्यधिक दवाव व जाम के दृष्टिगत सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु वर्ष 2023 में कैंची बाईपास मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की गयी थी। 19 की.मी. लम्बे कैंची धाम बाईपास मोटर मार्ग में शिप्रा नदी पर एक सेतु का भी निर्माण किया जाना है, जिसके प्रथम 8 किमी के निर्माण/चौड़ीकरण डामरीकरण हेतु रु 1214.71 लाख की धनराशि भी लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करायी गयी है। मोटर मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अवशेष 11.00 किमी0 मोटर मार्ग में वन भूमि आने के कारण वन भूमि प्रस्ताव ऑनलाइन गठित कर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार को वन भूमि हस्तान्तरण हेतु प्रेषित किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा किये गये विशेष प्रयासों से गुरुवार को हुई आरईसी की बैठक मे पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वन भूमि हस्तान्तरण की सहमति प्रदान कर दी गयी है। शीघ्र ही मार्ग निर्माण हेतु कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी। कैंची धाम में प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत यातायात की सुगमता के लिये मुख्यमंत्री द्वारा यहां बाईपास निर्माण की घोषणा की गई थी साथ ही वन भूमि हस्तान्तरण की स्वीकृति के लिये पिछले सप्ताह केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से भेट कर इनकी स्वीकृति का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम बाईपास के लिए वन भूमि प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद उक्त सड़क का तेजी से निर्माण किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों एवं पर्यटकों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी साथ ही कैंची धाम और भवाली के पास लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments