Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने किया चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के टीजर लॉन्च

मुख्यमंत्री ने किया चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के टीजर लॉन्च

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनएचपीसी सभागार बनबसा में सरस कॉर्बेट महोत्सव के आधिकारिक टीज़र लॉन्च किया। यह भव्य 7 दिवसीय आयोजन 18 से 24 फरवरी तक जनपद चम्पावत में आयोजित होगा। महोत्सव का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की दूरदर्शी परिकल्पना को साकार रूप देते हुए किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि यह महोत्सव चम्पावत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन गतिविधियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।
उन्होंने कहा कि देवभूमि के सांस्कृतिक रंग, लोक परंपराएँ और प्रकृति की अद्भुत छटा इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश तक पहुँचेगी। महोत्सव में कुमाऊँ की लोकसंस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। बांसुरी, मस्कबीन और हुड़का की धुनों के बीच झोड़ा, छपेली और चांचरी जैसे पारंपरिक लोकनृत्य सांस्कृतिक संध्याओं को विशेष बनाएँगे। जनपद के प्रमुख आस्था केंद्र बालेश्वर मंदिर, पूर्णागिरि मंदिर और गोल्ज्यू देवता मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा भी महोत्सव की पहचान बनेगी। सरस मेला महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा, जहाँ स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय शिल्पकारों और ग्रामीण उद्यमियों के उत्पाद प्रदर्शित होंगे। फूड फेस्टिवल में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों के साथ देशभर के स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया जा सकेगा।पर्यटन और रोमांच के शौकीनों के लिए कॉर्बेट महोत्सव विशेष रहेगा। पंचेश्वर क्षेत्र में एंगलिंग, शारदा नदी में राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियां पर्यटकों को रोमांच का अनूठा अनुभव देंगी। रात्रि में लेजर शो आयोजन को और भव्य बनाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments