Latest news
शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त मुख्यमंत्री ने नंदा की चैकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे चरण में युवा स्पोर्टस, यूनाइटेड, वाइनबर्ग ने मुकाबले जीते सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में आयोजित डिबेट में दून स्कूल ने बाजी मारी मसूरी की मीना रावत ने ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

[t4b-ticker]

Tuesday, August 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने नंदा की चैकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य...

मुख्यमंत्री ने नंदा की चैकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

देहरादून। एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर कराया था पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से वापस लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चैकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि नंदा की चैकी पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशन में युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण मात्र 12 घंटे के भीतर पूर्ण कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सकी और आमजन को होने वाली असुविधा से राहत मिली। मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना भी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments