Latest news
अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी करें खिलाड़ीः रेखा आर्या सत्ता से दूर कुंठित विपक्ष भड़का रहा क्षेत्रीय और जातीय भावनाएं, पूरे नहीं होंगे मंसूबेः सीएम धामी सीएम धामी के नारे लगा रहे कांग्रेस विधायक अर्थात विकास की प्रतिध्वनिः खजान दास प्रभु श्रीराम मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म के पथप्रदर्शकः मुख्यमंत्री मसूरी ग्रीष्मकालीन पर्यटन में शीतकालीन भांति फिर  ऑपरेशनल होगी शटल सेवाः डीएम खेलों के प्रोत्साहन को 12 जनपदों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाएः मुख्यमंत्री बहुउद्देशीय शिविर के जरिए प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं का मिला लाभ वक्फ की जमीनों की होगी जांच, अवैध कब्जे हटाये जाएंगेः सीएम धामी छह अप्रैल से होगी दून में नौ दिवसीय पुस्तक मेले की शुरुआत

[t4b-ticker]

Monday, April 7, 2025
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार व परोपकार से युक्त गुणों का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने स्वयं ब्रह्मस्वरुप होते हुए भी  मानव रूप में हम सभी के कल्याण के लिए अवतार लिया तथा आदर्श व सद्चरित मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए इसका उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जीवन में आई तमाम कठिनाइयों का सामना जिस आदर्शता के साथ किया वह मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणा देने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये। राम नवमी का पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख शांति व समृद्धि लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments