Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। महात्मा बुद्ध ने सतकर्म के साथ सत्य को महत्व दिया। सत्य को जानने तथा जीवन में सत्य के साथ चलने की उन्होंने प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री  ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हमें जीवन में धर्माचरण, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments