Latest news
सेवा संकल्प अभियान के तहत पौड़ी जनपद के 1853 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होगा “आंगन का मिलन” कार्यक्... मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से टिहरी के मांगला गांव में हेलीपैड निर्माण को 45.40 लाख की वित्तीय स्वीक... धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत नये डाटा बेस सेंटर को अत्याधुनिक तकनीकों से लेस करने के मंत्री ने दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगाः मुख्यमंत्री सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश ड्रग फ्री उत्तराखंडः एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट

[t4b-ticker]

Monday, September 21, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने से संबंधित निर्माण कार्यों तथा सार्वजनिक सुविधाओं, आपदा राहत आदि के लिए कुल 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार शाखा में भूपतवाला हरिद्वार में पाईप लाईन बिछाने हेतु 4.67 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के शहरी विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए 01 करोड़, जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड कनालीछीना के ग्राम पंचायत सुरूण में कालसीन देवता मंदिर में धर्मशाला निर्माण एवं मार्ग का चैड़ीकरण एवं सौन्दर्थीकरण किए जाने हेतु 27.02 लाख तथा किच्छा विधानसभा के ग्राम दरूऊ में डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब के सौन्दर्याकरण किए जाने हेतु 25.00 लाख धनराशि की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर हेतु कुल 150 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 75.00 करोड, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण हेतु 9.43 करोड़ के सापेक्ष 5.00 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून की उत्तर शाखा के अन्तर्गत राष्ट्रपति आशियाना के बागवानी के लिए एसटीपी उपचारित जल की आपूर्ति हेतु 2.81 करोड़ तथा विधानसभा मसूरी की अपर सौंधोवाली रिवर घाटी पेयजल योजना हेतु 4.24 करोड़ के साथ ही देहरादून नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने, प्रमुख चैराहों के सुधार आधुनिकीकरण आदि के लिए 33.45 करोड़ की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा राहत के तहत जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के 23 परिवार, मुनस्यारी के 16 परिवार, तेजम के 14 परिवार, बंगापानी के 10 परिवार, पिथौरागढ़ के 05 परिवार, बेरीनाग के 05 परिवार, कनालीछीना के 02 परिवार एवं डीडीहाट के 05 परिवार कुल 78 परिवारों की सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र पुनर्वासितध्विस्थापित किये जाने हेतु 3.81 करोड़, वन्य जीवों द्वारा मानव मृत्यु, पशु क्षति, फसल क्षति तथा मकान क्षति के प्रकरणों के भुगतान हेतु विगत वर्षों के अवशेष देनदारियों हेतु 20 करोड़ तथा वर्तमान में उक्त प्रकरणों हेतु आकस्मिक रूप से प्राप्त होने वाली मांग के दृष्टिगत् 10 करोड अर्थात् कुल 30 करोड की धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत करने के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अर्न्तगत विश्व बैंक सहायतित परियोजना यू-प्रियेपर हेतु 75.00 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम जोगीढेर नगला में 06 किमी हॉट मिक्स रोड के निर्माण कार्य हेतु 6.02 करोंड़, विधान सभा क्षेत्र खटीमा में मुख्य रोड़ से खकरा क्रोकोडाईल ट्रेल तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 3.45 करोड़ के साथ ही दीवानी न्यायालय परिसर खटीमा में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा सहस्त्रधारा स्थित हैलीपैड में उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी, सहस्त्रधारा, देहरादून के मौजूदा कॉन्फ्रेंस हॉल और वेटिंग लाउंज सहित विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 1.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के जिला न्यायालय में सीसीटीवी कैमरे संयोजितध्स्थापित कराने हेतु व्यय धनराशि 1.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत नाबार्ड के अर्न्तगत, सहसपुर (ऑगमेन्टेशन) पेयजल योजना हेतु 21.00 करोड़ एवं शंरपुर हुकुमतपुर (ऑगमेन्टेशन) पेयजल योजना हेतु 19.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मटौली चंपावत में छात्र-छात्राओं के व्यायाम के लिए ओपन जिम के निर्माण हेतु 99.44 लाख, माँ पूर्णागिरी धाम के सेमागाड़ गांव में इंटरलॉकिंग टाईल्स कार्य हेतु 19.68 लाख के साथ ही जनपद पिथौरागढ़ में नगर पालिका गंगोलीहाट क्षेत्र के अंतर्गत मां हाटकालिका मंदिर मार्ग एवं सभी वार्डों में एल. ई. डी. स्ट्रीट लाईट स्थापित किए जाने संबंधी कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बल्टा मोटर मार्ग का नाम शहीद स्व. श्री भूपाल सिंह के नाम पर रखे जाने का किया अनुमोदनमुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा विधान सभा क्षेत्र में पी.एम.जी.एस.वाई. से हस्तान्तरित पपरसैली में बल्टा मोटर को शहीद स्व. श्री भूपाल सिंह उप निरीक्षक कीर्ति चक्र मोटर मार्ग रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments